लालबर्रा: लालबर्रा के मेधावियों ने गाड़े सफलता के झंडे, 10वीं की प्रदेश की टॉप-10 सूची में 5 छात्र-छात्राएँ चयनित
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा बुधवार, 15 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इन परिणामों में लालबर्रा विकासखंड के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए न केवल जिले का, बल्कि पूरे प्रदेश में लालबर्रा विकासखंड का नाम गौरवान्वित किया है। कक्षा दसवीं की राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची (मेरिट लिस्ट) में लालब