चौडीहा गांव निवासी मृतक उदय यादव के परिजनों से गुरुवार 3 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव, मुरारी राम, अमिरक यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेता ने मृतक की पत्नी से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली।