घाघरा: नवडीहा बरटोली में मोटरसाइकिल दुर्घटना, दो युवक घायल, गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Mar 14, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र नवडीहा बरटोली में मोटरसाइकिल से गिरकर देवाकी ग्राम निवासी संतोष उराव उसके एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को कांग्रेस मंडल अध्यक्ष शहजाद खान और पुलिस के सहयोग से पुलिस वाहन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गुमला सदर अस्पताल दोनों को रेफर कर दिया गया।