घाघरा: ढीढौली कठरटोली निवासी व्यक्ति ने पत्नी और तीन बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई
Ghaghra, Gumla | Mar 14, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के ढीढौली कठरटोली निवासी पति ललित साहू ने अपनी पत्नी गीतांजलि देवी पुत्री सुप्रिया कुमारी,सुनेहा कुमारी और पुत्र अंशु कुमार के गुणशूदगी होने पर घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से खोजने की गुहार लगाई है।दिए गए आवेदन में ललित साहू ने बताया कि 12 मार्च को नहाने कपड़ा धोने की बात कहकर पत्नी बच्चे गांव के समीप तालाब गए थे और नहीं लौटे।