घाघरा: रुकी और जलका में मनरेगा से लगे आम बागवानी में आग लगने से 16 एकड़ राख हो गया
Ghaghra, Gumla | Mar 13, 2025 घाघरा प्रखंड के रुकी एवं जलका में आग लगने से मनरेगा से लगाई गई लगभग 16 एकड़ भूमि में लगे आम के पौधे जलकर बर्बाद हो गयी।वही एक जगह पर करीब तीन एकड़ में आम बागवानी के साथ राहड़ की मिश्रित खेती नष्ट हो गए और करीब डेढ़ एकड़ में सिर्फ राहड़ की खेती की गई थी जिनमे फल भी लग गए थे जो नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलने पर बीडीओ घटनास्थल पहुंचे किसानों से मुलाकात की।