घाघरा: बड़ा अजियातु ग्राम निवासी मेनका देवी ने पति की गुमशुदगी की शिकायत घाघरा थाने में दर्ज कराई
Ghaghra, Gumla | Mar 13, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के बड़ा अजियातु ग्राम निवासी मेनका देवी ने अपने पति अमित गोप के गुमशुदगी होने पर घाघरा थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से खोजने की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में मेनका देवी ने बताया कि उसके पति अमित गोप उम्र करीब 25 वर्ष है। विगत 3 मार्च 2025 दिन सोमवार की दोपहर 12:30 बजे घर से कोर्ट जाने की बात कह कर निकला था। लेकिन वह नहीं लौटा।