जमुई: चुरहेत गांव में एक व्यक्ति को सांप ने डंसा, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 14, 2024 जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरहेत गांव में सांप ने राधे यादव को डंस लिया। थोड़ी देर के बाद राधे यादव की तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी। उसके बाद उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सोनो में भर्ती कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। फिलहाल राधे यादव की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।