जमुई: चिन्वेरिया गांव में स्कूल पढ़ने गए बच्चे की तालाब में डूबने से हुई मौत, परिजन ने शिक्षक पर लगाया लापरवाही का आरोप
Jamui, Jamui | Aug 14, 2024 चिन्वेरिया गांव स्थित स्कूल में पढ़ने गए राम बालक पासवान के पुत्र अभिराज कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बच्चे के शव को तालाब से निकाला गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, फिर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मामले में परिजन ने शिक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।