जमुई: पकरी कैम्प में सांप पकड़ने के दौरान सांप ने एसएसबी जवान को डंसा, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 14, 2024 पकरी कैंप में सांप पकड़ने के दौरान सांप ने एसएसबी जवान को डंस लिया उसके बाद सहयोगी जवानों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और सांप को भी जिंदा पकड़कर सदर अस्पताल लाया गया। एसएसबी जवान की पहचान तपन कुमार घोष के रूप में हुई है। फिलहाल सदर अस्पताल में इलाजरत जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।