इटाढ़ी: शादी में सिलेंडर के लिए शादी कार्ड के साथ एसडीओ को देना होगा आवेदन
Itarhi, Buxar | Apr 10, 2026 वैवाहिक कार्यक्रमों में रसोई गैस की कमी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब शादी-ब्याह में खाना बनाने वाले रसोइया और कैटरर्स को अपने वाणिज्यिक गैस कनेक्शन का निबंधन कराना होगा। नई व्यवस्था के तहत, जिस परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम तय है। जिस परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम तय है, उसे शादी का कार्ड संलग्न कर एसडीओ को आवेदन देना होगा।