फर्रुखाबाद: पंजीरी खाने के बाद दौड़ लगाते समय गिरने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नवाद दोयम में भागवत कथा के समापन के बाद पंजीरी खाने और दौड़ लगाने के तुरंत बाद एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। रविवार शाम हुई इस घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव नवादा दोयम में भागवत कथा का समापन था, जहां प्रसाद के रूप में पंजीरी बांटी जा रही थी। गांव के राकेश सिंह ...