पलवल। शहर के जवाहर नगर कैंप में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते जमानत पर बाहर आए 52 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्*या कर दी गई। वारदात के बाद 19 वर्षीय आरोपी खुद कैंप थाना पहुंचा और थाना प्रभारी की मेज पर देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस रखकर अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां की हत्या का बदला लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वी/ओ 1 पुलिस व परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाहर नगर कैंप निवासी सुरेश उर्फ दलीप (52) शनिवार रात अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान पड़ोसी दुष्यंत उर्फ देवा (19) अपने साथियों देवेंद्र, जोनी, रवि, जयसिंह, आशा और निशा के साथ वहां पहुंचा और जाते ही उसके सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज घर की छत पर खड़ी मृतक की पत्नी सुबीना और बच्चों ने सुनी थी। लेकिन वे यह समझ नहीं पाए थे उसके पति को ही गोली मारी है। हमलावरों ने गोली मारने के बाद सुरेश उर्फ दलीप को उठाकर घर के सामने से बहकर जा रहे नाले में फेंकने की कोशिश की थी। लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए। कुछ तक हमलावरों के डर से पत्नी और बच्चे(पोते -पोती) नीचे उतरकर नहीं आए थे। हमलावरों के जाने के बाद पुलिस के आने पर गंभीर रूप से घायल सुरेश को उसकी पत्नी और पड़ोसियों की मदद से ई-रिक्शा में जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वारदात के कुछ देर बाद मुख्य आरोपी दुष्यंत मौके से भागने के बजाय खुद कैंप थाना पहुंच गया था। और वहां जाकर उसने अपने हाथों में लिए देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस पुलिस के सामने रख दिए। उसने थाना प्रभारी के सामने हथियार रखकर वारदात की जानकारी दी और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
Palwal, Palwal | Aug 23, 2026