पश्चिमी सिंहभूम जिले में ब्लड की भारी कमी को देखते हुए सिविल सर्जन ने प्रखंड के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिखकर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि ब्लड डोनेशन कैंप की तिथि और स्थल का चयन कर उन्हें सूचित किया जाए।