मनोहरथाना: मनोहर थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी की लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई
मनोहर थाना उपखंड क्षेत्र के निजी वह सरकारी विद्यालयों सहित सरकारी संस्थानों में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया । आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास, श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई।