लालगंज: गड़बड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं अभी तक दुरुस्त नहीं, शारदीय नवरात्रि नजदीक
हलिया के प्रसिद्ध गड़बड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर में शारदीय नवरात्रि नजदीक होने के बावजूद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अभी तक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने शनिवार 11:00 दिन बताया कि नवरात्रि शुरू होने से पहले विशेष सफाई अभियान चलाया जाता था। लेकिन इस वर्ष अभी तक न सफाई अभियान चला और न ही क्षतिग्रस्त शौचालय का मरम्मत कार्य चालू हुआ।