केराकत: केराकत क्षेत्र के सोहनी गांव में ग्रामीणों ने सड़क के गड्डों में रोप दिए धान के पौधे, किया प्रदर्शन
सोहनी गांव में ग्रामीणों ने जबरजस्त विरोध प्रदर्शन किया, 20 साल से सड़क नहीं बनने से परेशान लोगों ने सड़क के गड्डों में धान के पौधे रोप दिए और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया, व सड़क न बनने पर आगे बडे आंदोलन की चेतावनी दी।ग्राम सभा सोहनी से होते हुए पौनी गांव के बाद बनारस जिले के कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है।