केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के धरौरा गांव में विवादित खिड़की को प्रशासन ने कराया बंद
धरौरा निवासी विजेंद्र दुबे ने बताया कि पुराने मकान में तीन खिड़कियां लगी हुई थी। एक खिड़की जंग लगकर खराब हो गई थी जिसको निकलवा कर नयी लगवायी जा रही थी।विपक्षी के प्रभाव में आकर प्रशासन ने मेरी खिड़की को पूरी तरह से बंद कर दिया। विपक्षी संजय दुबे ने बताया कि वीरेंद्र के मकान में दो खिड़की पहले से लगी थी परन्तु वीरेंद्र ने जबरन एक और खिड़की खोल रहे थे।