केराकत: सरकी चौकी क्षेत्र में पुत्री पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करना पड़ा भारी
अमिहित गांव निवासी राजेश पाण्डेय ने बताया कि वह घर से बाजार कि तरफ आ रहे थे कि रास्ते में बसगित गांव के पास कुछ मनबढ़ उनकी पुत्री व उसकी सहेलियों पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। जिस पर उन्होंने पुलिस को फोन किया। चौकी प्रभारी सरकी अपने सहयोगियों के साथ मौके पहुंचे और पीड़ित को मारपीट कर हवालात में बन्द कर दिया। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई।