केराकत: केराकत विकास खण्ड के सभागार में श्री अन्न गोष्ठी आयोजित कर किसानों की आय दोगुनी करने पर हुई चर्चा
गोष्ठी में किसानों को संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी पवन कुमार ने किसानों से आह्वान किया कि वह पौष्टिकता से भरपूर और अच्छी आमदनी देने वाले श्री अन्न अथवा मोटे अनाज ज्वार, बाजरा, रागी कंगनी, कुटकी, कोदो, सांवा की खेती पर अपना ध्यान केंद्रित करें। दुनिया आज फिर से मोटे अनाज की तरफ लौट रही है।इन अनाजों की खेती से किसानों की आय में इजाफा होगा।