केराकत: केराकत विधानसभा के बीरीबारी से भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
केराकत विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के तत्वावधान में बीरीबारी से तहसील मुख्यालय केराकत तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान जहां देश भक्ति के गीत बज रहे थे वहीं देश के सम्मान में लग रहे नारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। तिरंगा यात्रा बीरीबारी से निकलकर चंदवक, खुज्झी, नरायनपुर, कुसरना, बकुलिया होते हुए तहसील मुख्यालय केराकत पहुंची।