चम्पावत में भिंगराड़ा कानूनगो चौकी वायरल वीडियो प्रकरण: जिलाधिकारी ने दिए त्वरित जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश
सोशल मीडिया के माध्यम से जनपद के भीगराड़ा क्षेत्र स्थित कानूनगो चौकी से संबंधित एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें चौकी कक्ष के खुले होने तथा वहां सामान बिखरे होने व मदिरा की बोतलें पाए जाने का दावा किया गया है।
इस मामले को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल इसका संज्ञान लिया है।