कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी चम्पावत ने शुक्रवार को मोटर स्टेशन लोहाघाट में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से इस्तीफे की मांग उठाई।