लोहाघाट अंतर्गत डिग्री कॉलेज मोटर मार्ग पर हाल ही में किए गए डामरीकरण के कुछ ही दिनों के भीतर उखड़ने के संबंध में अधिशासी अभियंता लोनिवी लोहाघाट मयंक तिवारी ने बाड़ीगाड़ के पास स्थित इस मार्ग का संज्ञान लेते हुए स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि संबंधित क्षेत्र एक भूस्खलन (लैंडस्लाइड) संभावित क्षेत्र है, जहां सुरक्षा की दृष्टि से डीबीएम (DBM) बेस लेयर का कार्य किया गया था।