Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

बड़वानी: गोवर्मेंट कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर का निमच हुआ ट्रांसफर रूकवाने की मांग को लेकर कालेज स्टुडेंट्स पहुंचे कलेक्टर कार्य

Barwani, Barwani | Jun 22, 2026

MORE NEWS

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
............................
जिले के 16,700 ड्राइंग शीट्स पर चित्रकला एवं स्लोगन लेखन के माध्यम से दिया गया नशामुक्ति का संदेश
.......................

बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम ने पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया
...................
बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति ने बड़वानी पुलिस की नशामुक्ति मुहिम को दिलाई वैश्विक पहचान
बड़वानी 28 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ’श्री पद्मविलोचन शुक्ल’ के निर्देशन में बड़वानी पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से नशामुक्ति विषय पर चित्रकला एवं स्लोगन लेखन गतिविधियों का व्यापक आयोजन किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों द्वारा 16,700 ड्राइंग शीट्स पर नशामुक्ति विषयक चित्र एवं स्लोगन तैयार कर जन-जन तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया गया। इस अभिनव एवं रचनात्मक पहल के फलस्वरूप बड़वानी पुलिस का नाम ’वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हुआ, जो जिले, निमाड़ अंचल एवं मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
 अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए चित्रकला एवं स्लोगन लेखन जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनाना था। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी सृजनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से जन-जन तक नशामुक्ति का प्रभावी संदेश पहुंचाया। बड़वानी पुलिस की इस अभिनव पहल ने जनसहभागिता आधारित सामाजिक जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसके परिणामस्वरूप इस अभियान को वैश्विक स्तर पर पहचान प्राप्त हुई।
 बावनगजा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक ’श्री पद्मविलोचन शुक्ल’ को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम ने बड़वानी पुलिस द्वारा संचालित इस अभिनव जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में एक अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी पहल बताया।
 इस अवसर पर ’श्री राजेश शुक्ला’ ने कहा कि बड़वानी पुलिस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम जिले का अभूतपूर्व आयोजन है, जिसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश केवल भाषणों के माध्यम से नहीं दिया गया, बल्कि चित्रकला एवं स्लोगन लेखन जैसी रचनात्मक गतिविधियों से अभियान का सक्रिय सहभागी बनाया गया। इससे बच्चे नशे के दुष्प्रभावों से परिचित हुए और समाज में नशामुक्ति का प्रभावी संदेश प्रसारित हुआ। उन्होंने कहा कि इस अभिनव पहल का ’वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज होना पूरे बड़वानी जिले, निमाड़ अंचल एवं मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
 पुलिस अधीक्षक ’श्री पद्मविलोचन शुक्ल’ ने बताया कि ’नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के अंतर्गत बड़वानी पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों से लगभग ’16,700 ड्राइंग शीट्स’ पर नशामुक्ति विषयक चित्र एवं स्लोगन तैयार कराए गए। इस अभियान में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नशामुक्ति का प्रभावी संदेश दिया। उन्होंने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम द्वारा बड़वानी पुलिस की इस पहल को मान्यता प्रदान करते हुए मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर जिले को गौरवान्वित किया गया है।
 ’वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन’ के चार्टर्ड ऑफिसर ’श्री राजीव श्रीवास्तव’ ने कहा कि नशे से दूरी 2.0 अभियान के तहत किए जा रहे प्रयासों से समाज में निरंतर जनजागरूकता बढ़ रही है तथा लोगों की सहभागिता भी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अभियान का दायरा और प्रभाव दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बड़वानी पुलिस द्वारा संचालित इस अभिनव जनजागरूकता अभियान को देखते हुए इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। उन्होंने बड़वानी पुलिस को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं नवाचारपूर्ण अभियान निरंतर संचालित करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की।
 कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, डीएसपी महिला सुरक्षा/एसडीओपी बड़वानी  श्री महेश सुनैया, एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे, डीएसपी श्री चेतनसिंह बघेल, रक्षित निरीक्षक उषा सिसोदिया यातायात प्रभारी श्रीमती रजनी भार्गव सूबेदार अलका वास्केल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री बलजीतसिंह बिसेन,  थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण ओमप्रकाश चांगोड थाना प्रभारी अंजड़ आर आर चौहान
थाना प्रभारी पलसूद विक्रम बामनिया थाना प्रभारी वरला नारायण रावल थाना प्रभारी सिलावद निरीक्षक श्री रामकृष्ण लोहवंशी, थाना प्रभारी पाटी रामदास यादव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी व जिन बच्चों द्वारा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान में भाग लिया है उन्हें पुरस्कार भी किया गया स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
#JansamparkMP
#Badwani
@topfans

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज ............................ जिले के 16,700 ड्राइंग शीट्स पर चित्रकला एवं स्लोगन लेखन के माध्यम से दिया गया नशामुक्ति का संदेश ....................... बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम ने पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ................... बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति ने बड़वानी पुलिस की नशामुक्ति मुहिम को दिलाई वैश्विक पहचान बड़वानी 28 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ’श्री पद्मविलोचन शुक्ल’ के निर्देशन में बड़वानी पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से नशामुक्ति विषय पर चित्रकला एवं स्लोगन लेखन गतिविधियों का व्यापक आयोजन किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों द्वारा 16,700 ड्राइंग शीट्स पर नशामुक्ति विषयक चित्र एवं स्लोगन तैयार कर जन-जन तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया गया। इस अभिनव एवं रचनात्मक पहल के फलस्वरूप बड़वानी पुलिस का नाम ’वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हुआ, जो जिले, निमाड़ अंचल एवं मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए चित्रकला एवं स्लोगन लेखन जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनाना था। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी सृजनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से जन-जन तक नशामुक्ति का प्रभावी संदेश पहुंचाया। बड़वानी पुलिस की इस अभिनव पहल ने जनसहभागिता आधारित सामाजिक जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसके परिणामस्वरूप इस अभियान को वैश्विक स्तर पर पहचान प्राप्त हुई। बावनगजा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक ’श्री पद्मविलोचन शुक्ल’ को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम ने बड़वानी पुलिस द्वारा संचालित इस अभिनव जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में एक अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी पहल बताया। इस अवसर पर ’श्री राजेश शुक्ला’ ने कहा कि बड़वानी पुलिस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम जिले का अभूतपूर्व आयोजन है, जिसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश केवल भाषणों के माध्यम से नहीं दिया गया, बल्कि चित्रकला एवं स्लोगन लेखन जैसी रचनात्मक गतिविधियों से अभियान का सक्रिय सहभागी बनाया गया। इससे बच्चे नशे के दुष्प्रभावों से परिचित हुए और समाज में नशामुक्ति का प्रभावी संदेश प्रसारित हुआ। उन्होंने कहा कि इस अभिनव पहल का ’वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज होना पूरे बड़वानी जिले, निमाड़ अंचल एवं मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है। पुलिस अधीक्षक ’श्री पद्मविलोचन शुक्ल’ ने बताया कि ’नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के अंतर्गत बड़वानी पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों से लगभग ’16,700 ड्राइंग शीट्स’ पर नशामुक्ति विषयक चित्र एवं स्लोगन तैयार कराए गए। इस अभियान में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नशामुक्ति का प्रभावी संदेश दिया। उन्होंने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम द्वारा बड़वानी पुलिस की इस पहल को मान्यता प्रदान करते हुए मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर जिले को गौरवान्वित किया गया है। ’वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन’ के चार्टर्ड ऑफिसर ’श्री राजीव श्रीवास्तव’ ने कहा कि नशे से दूरी 2.0 अभियान के तहत किए जा रहे प्रयासों से समाज में निरंतर जनजागरूकता बढ़ रही है तथा लोगों की सहभागिता भी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अभियान का दायरा और प्रभाव दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बड़वानी पुलिस द्वारा संचालित इस अभिनव जनजागरूकता अभियान को देखते हुए इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। उन्होंने बड़वानी पुलिस को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं नवाचारपूर्ण अभियान निरंतर संचालित करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, डीएसपी महिला सुरक्षा/एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया, एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे, डीएसपी श्री चेतनसिंह बघेल, रक्षित निरीक्षक उषा सिसोदिया यातायात प्रभारी श्रीमती रजनी भार्गव सूबेदार अलका वास्केल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री बलजीतसिंह बिसेन, थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण ओमप्रकाश चांगोड थाना प्रभारी अंजड़ आर आर चौहान थाना प्रभारी पलसूद विक्रम बामनिया थाना प्रभारी वरला नारायण रावल थाना प्रभारी सिलावद निरीक्षक श्री रामकृष्ण लोहवंशी, थाना प्रभारी पाटी रामदास यादव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी व जिन बच्चों द्वारा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान में भाग लिया है उन्हें पुरस्कार भी किया गया स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। #JansamparkMP #Badwani @topfans

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय अंजड में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन
बड़वानी 28 जुलाई 2026/ स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय अंजड में आज युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन बड़वानी की कलेक्टर श्रीमती जयती सिंह के मार्गदर्शन तथा जिला रोजगार अधिकारी श्री टी. एस. डुडवे के सानिध्य में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संपन्न हुआ। रोजगार मेले में बड़वानी, खरगोन एवं धार जिलों की अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए, जहाँ विद्यार्थियों को रोजगार के विविध अवसरों की जानकारी प्रदान की गई तथा योग्य अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन भी किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मेले में भाग लेकर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद किया।
 मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर श्रीमती जयंति सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए रोजगार मेलों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को उद्योग जगत से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को सही मंच प्रदान करने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी दक्षताओं का सतत विकास करने तथा उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
 महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश काकेश्वर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त करने के लिए कौशल विकास, व्यक्तित्व निर्माण एवं सतत प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं रोजगारोन्मुखी गतिविधियों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इस मेले में क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड, इंदौर शाखा, बड़वानी, भारतीय जीवन बीमा निगम, बड़वानी, एमीटेक्स इंजीनियरिंग सर्विसेज, जुलवानिया, मैकाल सुता शुगर मिल प्राइवेट लिमिटेड, इथेनॉल डिवीजन, घटवा , प्रतिभा सिंटेक्स, लिमिटेड, पीथमपुर, धार, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, इंदौर, एस. बी. आई. लाइफ इंश्योरेंस, बड़वानी आदि प्रतिष्ठित कंपनियों ने शामिल होकर आवेदकों का चयन किया गया। इस रोजगार मेले में कुल 136 आवेदकों द्वारा पंजीयन करवाते हुए मेले में सहभागिता की। इसमें से कुल 62 आवेदकों का विभिन्न कंपनियों में साक्षात्कार पश्चात प्रारंभिक रूप से चयन की कार्यवाही की गई है, जोकि स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय अंजड के लिए बहुत ही गौरव की बात है। कार्यक्रम में सेडमैप के जिला समन्वयक श्री अरविन्द चौहान व प्रोफेसर डॉ सुरेश काग ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. डी. आर. यादव द्वारा किया गया। अंत में प्रो. बबलू जमरे एवं प्रो. लोकेश वास्केल ने उपस्थित अतिथियों, कंपनियों के प्रतिनिधियों, प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
 रोजगार मेले के सफल आयोजन ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।
#JansamparkMP
#Badwani

स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय अंजड में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन बड़वानी 28 जुलाई 2026/ स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय अंजड में आज युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन बड़वानी की कलेक्टर श्रीमती जयती सिंह के मार्गदर्शन तथा जिला रोजगार अधिकारी श्री टी. एस. डुडवे के सानिध्य में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संपन्न हुआ। रोजगार मेले में बड़वानी, खरगोन एवं धार जिलों की अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए, जहाँ विद्यार्थियों को रोजगार के विविध अवसरों की जानकारी प्रदान की गई तथा योग्य अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन भी किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मेले में भाग लेकर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर श्रीमती जयंति सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए रोजगार मेलों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को उद्योग जगत से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को सही मंच प्रदान करने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी दक्षताओं का सतत विकास करने तथा उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश काकेश्वर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त करने के लिए कौशल विकास, व्यक्तित्व निर्माण एवं सतत प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं रोजगारोन्मुखी गतिविधियों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इस मेले में क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड, इंदौर शाखा, बड़वानी, भारतीय जीवन बीमा निगम, बड़वानी, एमीटेक्स इंजीनियरिंग सर्विसेज, जुलवानिया, मैकाल सुता शुगर मिल प्राइवेट लिमिटेड, इथेनॉल डिवीजन, घटवा , प्रतिभा सिंटेक्स, लिमिटेड, पीथमपुर, धार, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, इंदौर, एस. बी. आई. लाइफ इंश्योरेंस, बड़वानी आदि प्रतिष्ठित कंपनियों ने शामिल होकर आवेदकों का चयन किया गया। इस रोजगार मेले में कुल 136 आवेदकों द्वारा पंजीयन करवाते हुए मेले में सहभागिता की। इसमें से कुल 62 आवेदकों का विभिन्न कंपनियों में साक्षात्कार पश्चात प्रारंभिक रूप से चयन की कार्यवाही की गई है, जोकि स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय अंजड के लिए बहुत ही गौरव की बात है। कार्यक्रम में सेडमैप के जिला समन्वयक श्री अरविन्द चौहान व प्रोफेसर डॉ सुरेश काग ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. डी. आर. यादव द्वारा किया गया। अंत में प्रो. बबलू जमरे एवं प्रो. लोकेश वास्केल ने उपस्थित अतिथियों, कंपनियों के प्रतिनिधियों, प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रोजगार मेले के सफल आयोजन ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 68 आवेदकों की समस्याएं 
बड़वानी 28 जुलाई 2026/प्रति मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बडवानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 68 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय सीमा में और प्रभावी ढंग करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को अपने शिकायत एवं समस्या का निराकरण प्राप्त हो सके।  

जनसुनवाई के पश्चात् ही स्वीकृत हुई विधवा पेंशन 
 जनसुनवाई में ग्राम निहाली निवासी श्रीमति मंजूबाई पति स्व. मांगीलाल किराड़े ने आवेदन देकर बताया कि उनके पति की मृत्यु जनवरी 2026 को हो गई है। पति की मृत्यु के 7 माह पश्चात् भी उन्हे विधवा पेंशन पंचायत द्वारा स्वीकृत नही की गई है। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने आवेदन में कार्यवाही हेतु सामाजिक न्याय विभाग को निर्देशित किया। सामाजिक न्याय विभाग ने आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनसुनवाई के पश्चात् मंजूबाई की विधवा पेंशन स्वीकृत कर दी। 

प्रधानमत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलवाई जाये
 जनसुनवाई में ग्रामीणो ने सामुहिक रूप से आवेदन देकर बताया कि जनपद पंचायत उमेदड़ा से ग्राम रातड़ियामाल तक लगभग 6 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना अतिआवश्यक है। उक्त सड़क जीर्ण-शीर्ष होने से ग्रामवासियो को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। सड़क खराब होने से एम्बुलेंस, पुलिस, जननी एक्सप्रेस आदि वाहन ग्राम तक नहीं पहुंच पा रहे है। ग्रामीणों को निजी संसाधनो से खराब सड़क से बीमार हुये व्यक्तियो को लाना-ले जाना पड़ता है। जिससे विलम्ब होने पर जान का खतरा भी बना रहता है। अतः ग्रामीणो की समस्या को दृष्टिगत रखते हुये प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलवाई जाये । इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त आवेदन को एमपीआरआरसीए को भेजकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया । 
समग्र आईडी में बच्चो के नाम जुडवाये जाये 
 जनसुनवाई में ग्राम छोटा बड़दा निवासी श्री कैलाश पिता दशरथ सस्तिया ने आवेदन देकर बताया कि उनकी दो पुत्रिया आयुसी व सायरा है। उनकी पत्नी की समग्र आईडी में दो पुत्रियों का नाम जुड़ा नहीं होने से स्कूल में भर्ती नहीं कर पा रहे है। अतः कुमारी आयुसी व सायरा का नाम पत्नी श्रीमती रखाबाई की समग्र आईडी में नाम जुड़वाने के निर्देश दिये जाये, जिससे पुत्रियो को स्कूल में भर्ती किया जा सके । इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने आवेदन में जनपद पंचायत बड़वानी में भेजकर निराकरण करने के निर्देश दिये । 
समग्र आईडी चालु करवाई जाये
 जनसुनवाई में ग्राम बगुद निवासी श्रीमती ललिता पति श्री गणेश कुमावत ने आवेदन देकर बताया कि मेरे ग्राम बगुद में मेरे नाम से परिवार आईडी बनी हुई है  किसी कारण से परिवार आईडी बंद हो जाने के कारण मेरी राशन पर्ची, आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पा रहा है। अतः मेरी परिवार आईडी को पुनः चालु  करवाया जाये । इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त आवेदन को जनपद पंचायत बड़वानी एवं ई-गवर्नेंस को  निराकरण करने के निर्देश दिये ।
#JansamparkMP
#Badwani

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 68 आवेदकों की समस्याएं बड़वानी 28 जुलाई 2026/प्रति मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बडवानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 68 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय सीमा में और प्रभावी ढंग करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को अपने शिकायत एवं समस्या का निराकरण प्राप्त हो सके। जनसुनवाई के पश्चात् ही स्वीकृत हुई विधवा पेंशन जनसुनवाई में ग्राम निहाली निवासी श्रीमति मंजूबाई पति स्व. मांगीलाल किराड़े ने आवेदन देकर बताया कि उनके पति की मृत्यु जनवरी 2026 को हो गई है। पति की मृत्यु के 7 माह पश्चात् भी उन्हे विधवा पेंशन पंचायत द्वारा स्वीकृत नही की गई है। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने आवेदन में कार्यवाही हेतु सामाजिक न्याय विभाग को निर्देशित किया। सामाजिक न्याय विभाग ने आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनसुनवाई के पश्चात् मंजूबाई की विधवा पेंशन स्वीकृत कर दी। प्रधानमत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलवाई जाये जनसुनवाई में ग्रामीणो ने सामुहिक रूप से आवेदन देकर बताया कि जनपद पंचायत उमेदड़ा से ग्राम रातड़ियामाल तक लगभग 6 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना अतिआवश्यक है। उक्त सड़क जीर्ण-शीर्ष होने से ग्रामवासियो को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। सड़क खराब होने से एम्बुलेंस, पुलिस, जननी एक्सप्रेस आदि वाहन ग्राम तक नहीं पहुंच पा रहे है। ग्रामीणों को निजी संसाधनो से खराब सड़क से बीमार हुये व्यक्तियो को लाना-ले जाना पड़ता है। जिससे विलम्ब होने पर जान का खतरा भी बना रहता है। अतः ग्रामीणो की समस्या को दृष्टिगत रखते हुये प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलवाई जाये । इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त आवेदन को एमपीआरआरसीए को भेजकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया । समग्र आईडी में बच्चो के नाम जुडवाये जाये जनसुनवाई में ग्राम छोटा बड़दा निवासी श्री कैलाश पिता दशरथ सस्तिया ने आवेदन देकर बताया कि उनकी दो पुत्रिया आयुसी व सायरा है। उनकी पत्नी की समग्र आईडी में दो पुत्रियों का नाम जुड़ा नहीं होने से स्कूल में भर्ती नहीं कर पा रहे है। अतः कुमारी आयुसी व सायरा का नाम पत्नी श्रीमती रखाबाई की समग्र आईडी में नाम जुड़वाने के निर्देश दिये जाये, जिससे पुत्रियो को स्कूल में भर्ती किया जा सके । इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने आवेदन में जनपद पंचायत बड़वानी में भेजकर निराकरण करने के निर्देश दिये । समग्र आईडी चालु करवाई जाये जनसुनवाई में ग्राम बगुद निवासी श्रीमती ललिता पति श्री गणेश कुमावत ने आवेदन देकर बताया कि मेरे ग्राम बगुद में मेरे नाम से परिवार आईडी बनी हुई है किसी कारण से परिवार आईडी बंद हो जाने के कारण मेरी राशन पर्ची, आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पा रहा है। अतः मेरी परिवार आईडी को पुनः चालु करवाया जाये । इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त आवेदन को जनपद पंचायत बड़वानी एवं ई-गवर्नेंस को निराकरण करने के निर्देश दिये । #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक आयोजित
------
रूम टू रीड के तहत बारेली में तैयार होगी पठन-पाठन सामग्री
-------
कुपोषण की वास्तविक स्थिति जानने हेतु आंगनवाड़ी केंद्रों का किया जाए भौतिक निरीक्षण
बड़वानी 28 जुलाई 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टरेट सभागृह बड़वानी में समय-सीमा  सह अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी विभागों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जटिल प्रक्रियाओं के स्थान पर उचित एवं सरल प्रक्रिया को अपनाते हुए अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ देने हेतु निर्देशित किया।
 गुरु पूर्णिमा पर्व एवं सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में आगामी गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा कर अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं, सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान नॉन-अटेंडेड शिकायतों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने समय-सीमा में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सहायक कलेक्टर को विभागीय बैठकों में स्वयं सम्मिलित होकर प्रगति की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उप संचालक कृषि को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत कृषकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु शत-प्रतिशत पात्र किसानों का केसीसी एवं फसल बीमा पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए।
  राजस्व विभाग अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन तथा फार्मर आईडी के कार्यों में गति लाने हेतु निर्देशित किया गया। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा को प्रतिदिन तीन मुख्य बिंदुओं:शिक्षक दैनिक पाठ योजना का पालन (प्रतिशत में), राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा पाठ्यक्रम अनुसार साप्ताहिक फॉलो-अप की स्थिति (प्रतिशत में) तथा विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे स्व-अभ्यास (इंडिपेंडेंट प्रैक्टिस) का प्रतिशत की सूक्ष्म निगरानी कर रिपोर्ट साझा करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, रूम टू रीड पहल के अंतर्गत बच्चों की सहूलियत के लिए बारेली में पठन-पाठन सामग्री तैयार करने के निर्देश दिए।
  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अपूर्ण निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिले में कुपोषित बच्चों की स्थिति की समीक्षा स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आरबीएसके के माध्यम से की गई। डाटा के सत्यापन और जमीनी स्थिति को परखने के लिए सहायक कलेक्टर को आंगनवाड़ी केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
 बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती काजल जावला,सहायक कलेक्टर श्री माधव अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Badwani

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक आयोजित ------ रूम टू रीड के तहत बारेली में तैयार होगी पठन-पाठन सामग्री ------- कुपोषण की वास्तविक स्थिति जानने हेतु आंगनवाड़ी केंद्रों का किया जाए भौतिक निरीक्षण बड़वानी 28 जुलाई 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टरेट सभागृह बड़वानी में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी विभागों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जटिल प्रक्रियाओं के स्थान पर उचित एवं सरल प्रक्रिया को अपनाते हुए अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ देने हेतु निर्देशित किया। गुरु पूर्णिमा पर्व एवं सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में आगामी गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा कर अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं, सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान नॉन-अटेंडेड शिकायतों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने समय-सीमा में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सहायक कलेक्टर को विभागीय बैठकों में स्वयं सम्मिलित होकर प्रगति की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उप संचालक कृषि को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत कृषकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु शत-प्रतिशत पात्र किसानों का केसीसी एवं फसल बीमा पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए। राजस्व विभाग अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन तथा फार्मर आईडी के कार्यों में गति लाने हेतु निर्देशित किया गया। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा को प्रतिदिन तीन मुख्य बिंदुओं:शिक्षक दैनिक पाठ योजना का पालन (प्रतिशत में), राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा पाठ्यक्रम अनुसार साप्ताहिक फॉलो-अप की स्थिति (प्रतिशत में) तथा विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे स्व-अभ्यास (इंडिपेंडेंट प्रैक्टिस) का प्रतिशत की सूक्ष्म निगरानी कर रिपोर्ट साझा करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, रूम टू रीड पहल के अंतर्गत बच्चों की सहूलियत के लिए बारेली में पठन-पाठन सामग्री तैयार करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अपूर्ण निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिले में कुपोषित बच्चों की स्थिति की समीक्षा स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आरबीएसके के माध्यम से की गई। डाटा के सत्यापन और जमीनी स्थिति को परखने के लिए सहायक कलेक्टर को आंगनवाड़ी केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती काजल जावला,सहायक कलेक्टर श्री माधव अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

मिर्च फसल में एकीकृत पोषक तत्व, कीट प्रबंधन
बड़वानी 28 जुलाई 2026/ मिर्च फसल में एकीकृत पोषक तत्व, कीट प्रबंधन की जानकारी हेतु जिले के कृषकों को उद्यानिकी विभाग द्वारा जागरूक किया जा रहा है। इस हेतु ग्राम आमझिरी विकासखण्ड पानसेमल, ग्राम जोड़ाई विकासखण्ड राजपुर, ग्राम सेमली विकासखण्ड पाटी में मिर्च फसल में एकीकृत पोषक तत्वन, कीट प्रबंधन, जैविक/प्राकृतिक खेती एवं मार्केटिंग आदि विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। 
 मिर्च में जैविक खेती के संबंध में बताया कि मिर्च फसल के बीच में बारामासी, अम्बाड़ी के पौधें लगाने से सफेद मक्खी का काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। साथ ही अन्य जैविक उत्पाद के साथ ही यांत्रिक, रासायनिक विधियों से मिर्च फसल में वायरस एवं एफिड, जैसिड, सफेद मक्खी, हरा मच्छर, माहो आदि के प्रकोप से नियंत्रण हेतु जानकारी दी गई। मिर्च की उन्नत खेती के बारे में एवं वायरस प्रतिरोधी किस्मो के रोपण, नर्सरी में सीडलींग पर वायरस की रोकथाम के उपाय आदि अपनाने की सलाह दी गई। निर्यात हेतु जैविक मिर्च के उत्पादन कैसे किया जाए एवं जैविक मिर्च उत्पादन हेतु जैविक कीटनाशकों के बारे में तथा जैविक मिर्च की मूल्य संबंधी जानकारी दी गई। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम के कृषक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Badwani

मिर्च फसल में एकीकृत पोषक तत्व, कीट प्रबंधन बड़वानी 28 जुलाई 2026/ मिर्च फसल में एकीकृत पोषक तत्व, कीट प्रबंधन की जानकारी हेतु जिले के कृषकों को उद्यानिकी विभाग द्वारा जागरूक किया जा रहा है। इस हेतु ग्राम आमझिरी विकासखण्ड पानसेमल, ग्राम जोड़ाई विकासखण्ड राजपुर, ग्राम सेमली विकासखण्ड पाटी में मिर्च फसल में एकीकृत पोषक तत्वन, कीट प्रबंधन, जैविक/प्राकृतिक खेती एवं मार्केटिंग आदि विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। मिर्च में जैविक खेती के संबंध में बताया कि मिर्च फसल के बीच में बारामासी, अम्बाड़ी के पौधें लगाने से सफेद मक्खी का काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। साथ ही अन्य जैविक उत्पाद के साथ ही यांत्रिक, रासायनिक विधियों से मिर्च फसल में वायरस एवं एफिड, जैसिड, सफेद मक्खी, हरा मच्छर, माहो आदि के प्रकोप से नियंत्रण हेतु जानकारी दी गई। मिर्च की उन्नत खेती के बारे में एवं वायरस प्रतिरोधी किस्मो के रोपण, नर्सरी में सीडलींग पर वायरस की रोकथाम के उपाय आदि अपनाने की सलाह दी गई। निर्यात हेतु जैविक मिर्च के उत्पादन कैसे किया जाए एवं जैविक मिर्च उत्पादन हेतु जैविक कीटनाशकों के बारे में तथा जैविक मिर्च की मूल्य संबंधी जानकारी दी गई। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम के कृषक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026