पिपरा: तूरी पंचायत सचिवालय में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप: 175 लोगों ने किया आवेदन
Pipra, Palamu | Aug 8, 2026 परिवहन विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर शनिवार के शाम 5 बजे तक हरिहरगंज प्रखंड की तूरी पंचायत सचिवालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का नेतृत्व पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष संदीप कुमार यादव ने किया। कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करायी।