Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
Uttarakhand
buxar676
बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन : 3 नवंबर 2026
Buxar, Buxar
| Nov 3, 2026
MORE NEWS
क़िला मैदान में सज रहा है हीरो का मंच | तीन नवंबर को जुटेंगे भोजपुरी के दिग्गज कलाकार
Buxar, Buxar | Nov 2, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 02 नवंबर 2026 जिला नियोजनालय, बक्सर के तत्वावधान में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित, 800 अभ्यर्थियों को कंपनियों ने किया शॉर्टलिस्ट 25 निजी कंपनियों ने लिया भाग, 1000 से अधिक रिक्तियों के विरुद्ध प्राप्त हुए 1555 बायोडाटा; युवाओं को निःशुल्क स्टडी एवं टूल किट का किया गया वितरण जिला नियोजनालय, बक्सर के तत्वावधान में आज दिनांक 02 नवंबर 2026 को संयुक्त श्रम भवन, आई०टी०आई० परिसर, चरित्रवन, बक्सर में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन माननीय विधायक बक्सर विधानसभा श्री आनंद मिश्र जी, प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्रीमती निहारिका छवि, श्रम अधीक्षक श्री संजय कुमार एवं जिला नियोजन पदाधिकारी श्री प्रणव प्रतीक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस नियोजन मेले में निजी क्षेत्र की कुल 25 कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाकर 1000 से अधिक रिक्तियों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त युवाओं को स्वरोजगार एवं व्यवसायिक मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से DRCC, R-SETI, SHIV DURGA TRADERS एवं LRD के कुल चार स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से कुल 13 युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। मेले में कुल 1555 अभ्यर्थियों ने अपना बायोडाटा जमा किया, जिनमें से कंपनियों द्वारा प्रथम स्तर पर 800 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इस दौरान SIS सहित अन्य कंपनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी वितरित किए गए। इस बार नियोजन मेले में जिले के स्थानीय स्टार्टअप SHIV DURGA TRADERS को भी विशेष रूप से स्टॉल उपलब्ध कराया गया, ताकि जिले में स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ उनके कार्यों का प्रचार-प्रसार किया जा सके। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री आनंद मिश्र जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में 'नियोजक आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत नियोजन मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित युवक-युवतियों से अपील की कि वे ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा उपलब्ध रोजगार अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नौकरी की शुरुआत में कार्यकुशलता एवं प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यदि पारिवारिक परिस्थितियां अनुकूल हों, तो बिहार से बाहर अन्य राज्यों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का भी लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को अपने करियर विकल्पों को सीमित नहीं रखने तथा नौकरी प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजनकर्ता बनने की दिशा में भी प्रयास करने का आह्वान किया। मेले के दौरान कुल 15 युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क स्टडी किट तथा 17 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने एवं उसमें सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से निःशुल्क टूल किट वितरित किए गए। सभी अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर नियोजकों से उपलब्ध रिक्तियों, कार्यस्थल एवं रोजगार की प्रकृति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस योजना के तहत इच्छुक अभ्यर्थी बिहार रोजगार सेतु पोर्टल Detjob.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला नियोजनालय, बक्सर के दूरभाष संख्या 06183-450946 पर संपर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अगला नियोजन मेला दिनांक 28 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के अलावा श्री धीरज कुमार (निम्न वर्गीय लिपिक), श्री तिरूपति नाथ शर्मा (डाटा एंट्री ऑपरेटर), श्री कामेश्वर प्रसाद एवं श्री विवेक कुमार (जिला कौशल प्रबंधक) सहित जिला नियोजनालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #BiharNews
Buxar, Bihar | Nov 2, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 02 नवंबर 2026 जनगणना 2027 के संचालन के क्रम द्वितीय चरण (जनसंख्या परिगणना) हेतु जिला स्तरीय/चार्ज स्तरीय पदाधिकारियों, कर्मियों एवं तकनीकी सहायकों के प्रशिक्षण दिनांक 30.10.2026 से संचालित आज दिनांक 02.11.2026 को समाप्त हो गया। उक्त प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय पटना से आये हुए प्रशिक्षक श्री रविन्द्र कुमार सिंह एवं श्री अनुप कुमार वर्मा द्वारा दिया गया। समापन के दौरान श्री अरूण कुमार सिंह, अपर समाहर्त्ता सह जिला जनगणना अधिकारी बक्सर द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण से संबंधित फीडबैक प्राप्त किया गया। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रशिक्षण के संबंध में दिये वक्तब्य से ज्ञात हुआ कि प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है। इस हेतु 60 प्रश्नों का प्रश्न-पत्र तैयार कर सभी प्रशिक्षणार्थियों को 20 मिनट में उत्तर देने के लिए दिया गया, जिसे सभी प्रशिक्षार्थियों द्वारा आसानी से दिया गया। उत्तर पुस्तिका के अवलोकन से भी स्पष्ट हुआ कि सभी के द्वारा ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है। समापन के समय जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अपर जिला जनगणना अधिकारी बक्सर, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी एवं जिला जनगणना कोषांग से संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #BiharNews #CMSamrat
Buxar, Bihar | Nov 2, 2026
डिंपल सिंह भी किला मैदान में तीन को सांस्कृतिक कार्यक्रम में रहेंगे उपस्थित
Buxar, Buxar | Nov 2, 2026
अरविंद अकेला कल्लू का कार्यक्रम तीन कोकिला मैदान में। हीरो बाइक की होगी लॉन्चिंग
Buxar, Buxar | Nov 2, 2026
जीविका के सहयोग से बक्सर में सिक्योरिटी गार्ड की बहाली बक्सर खबर। आज दो नवंबर से बक्सर में सिक्योरिटी गार्ड की बहाली प्रारंभ हो रही है। देश की बड़ी निजी कंपनी एस आई एस द्वारा गार्ड, सुरपवाइजर व सुरक्षा अधिकारी के पदों पर युवाओं का चयन किया जाना है। चक्की से लेकर बक्सर तक में इसके लिए प्रखंडवार शिविर लगेंगे। यहां आपको पूरी जानकारी मिल सकती है।
Buxar, Buxar | Nov 2, 2026
किला मैदान में अरविंद व डिंपल का कार्यक्रम, हीरो की नई बाइक होगी लांच बक्सर खबर। माखन भोग हीरो दिवाली के उत्सव को जानदार बनाने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए तीन नवंबर को किला मैदान में दोपहर तीन बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। देखें इससे जुड़ी रिपोर्ट।
Buxar, Buxar | Nov 1, 2026
बाल विवाह और नशे के खतरे से बच्चे हुए जागरूक, शोषण पर चुप नहीं रहने की दी सीख .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar | Nov 1, 2026