डुमरांव: ब्रह्मपुर के विघीन्न माई मंदिर के समीप किन्नर समाज ने किया 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन, 2000 लोगों को बांटे भोजन पैकेट्स
Dumraon, Buxar | Aug 18, 2026 सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर ब्रह्मपुर स्थित विघीन्न माई मंदिर परिसर के समीप किन्नर समाज द्वारा 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन आयोजित किया गया। इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और श्रद्धा के माहौल में सराबोर कर दिया।