फतेहाबाद: एसडीएम फतेहाबाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद का निरीक्षण किया, साफ-सफाई के लिए दिए निर्देश
एसडीएम फतेहाबाद स्वाती शर्मा ने शनिवार को फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोल्ड चैन वैक्सीनेशन ओपीडी दवाओ की उपलब्धता समेत तमाम व्यवस्थाओं को परखा साथ ही उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं