आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र में स्थित बाइपास पर एमएल कोल्ड स्टोरेज के पास एक ट्रक के केबिन में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पुलिस के अनुसार, किसी बात को लेकर ट्रक चालक और उसके क्लीनर (कनेक्टर) के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान क्लीनर ने चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर हत्या के कारणों का पता लगा रही है।
.
.
.
.
#Agra #Shamsabad #BreakingNews #Murder #CrimeNews
Fatehabad, Agra | Jul 12, 2026