देश की राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। फाइनेंस ऑफिस के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने एक कर्मचारी से करीब 16 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।
.
.
.
.
#Delhi #DelhiCrime #Loot #Robbery #BreakingNews