अतरी: 5 भट्ठी ध्वस्त 10 लीटर देसी शराब बरामद एक गिरफ्तार
अतरी थाना क्षेत्र के टेटुआ टाड़ गांव में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब बनाने में प्रयुक्त पांच उपकरण जब्त किए तथा पांच अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।