बिलासपुर: बिलासपुर पुलिस ने गांजा बेचते आरोपी को पकड़ा, 50 हजार का गांजा जब्त, NDPS का मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई
कोटा में गांजा बेचते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 50 हजार का गांजा जब्त बिलासपुर। शुक्रवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार, कोटा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत वार्ड क्रमांक-1 सूदनपारा में कार्रवाई कर 40 वर्षीय हीरो मेट नेताम को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो गांजा, कीमत करीब 50 हजार रुपए बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट लगाया।