*मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने भदेश्वरनाथ मंदिर और कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण*श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश*पुलिस, चिकित्सा और सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के आदेश*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश*गुरुवार, 06 अगस्त 2026*
बस्ती मंडल के नवागत *मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव* ने गुरुवार शाम बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर और कांवड़ यात्रा मार्ग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आवागमन, स्वच्छता और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मंडलायुक्त सबसे पहले बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। वहां दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने प्रदेश और जनपदवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, लाइटिंग, साफ-सफाई, शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। सभी प्रबंध पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ किए जाएं। इसके बाद उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग का भी निरीक्षण किया। यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और संवेदनशील बिंदुओं की स्थिति परखी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही मेडिकल टीम, एंबुलेंस और आपातकालीन सहायता केंद्रों को 24 घंटे सक्रिय रखने को कहा। मंडलायुक्त ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए भदेश्वरनाथ मंदिर आते हैं। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
*मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव* ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि हर श्रद्धालु को सुरक्षित और सुगम दर्शन मिले। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर और मार्ग पर सीसीटीवी से निगरानी बढ़ाई जाए। *वैभव श्रीवास्तव* ने सफाई कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल और छाया की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। अंत में उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए सभी विभाग पूरी मुस्तैदी से काम करें।
*निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे:*
*जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम ज्ञानचंद्र गुप्ता, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी पुलिस सत्येंद्र भूषण तिवारी* सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी।
संवाददाता: हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Kirti Prakash Bharti
@DMbasti
@mandala ayuktbasti
Basti, Basti | Aug 6, 2026