तिजारा: भिवाड़ी में 15 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया, पुलिस ने वन अधिनियम मामले में दबोचा
Tijara, Alwar | Jun 22, 2026 भिवाड़ी पुलिस ने 15 साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी वाहिद खान को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सचिन शर्मा ने सोमवार शाम 4:00 बजे बताया कि आरोपी वर्ष 2011 से वन अधिनियम के एक मामले में वांछित था। उस पर ग्राम न्यायालय तिजारा द्वारा धारा 41 और 42 फारेस्ट एक्ट के तहत स्थाई वारंट जारी किया गया था। वाहिद खान पिछले 15 वर्षों से पहचान छिपाकर ठिकाने बदल रहा था।