मेदिनीनगर (डालटनगंज): ‘यंग इंडिया के बोल’ के संचालन के लिए पश्चिम बंगाल के प्रभारी बने मेदिनीनगर के मणिकांत सिंह
भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय मुख्यालय के निर्देश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने राहुल गांधी की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘यंग इंडिया के बोल’ के संचालन के लिए पश्चिम बंगाल के प्रभारी के रूप में पलामू के मेदिनीनगर निवासी एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मणिकांत सिंह को नामित किया गया। इस जिम्मेदारी के लिए मणिकांत ने सोमवार शाम 5 बजे आभार जताया।