मेदिनीनगर (डालटनगंज): रिसियप्पा गांव के जंगल में बम विस्फोट, बुजुर्ग व्यक्ति का हाथ जख्मी, एमआरएमसीएच में भर्ती
पलामू में बम की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। बम जंगली जानवर के शिकार के लिए लगाया गया था। मगर मवेशी चराने गया व्यक्ति के हाथ में बम फट गया। बम से जगदीश बैठा के एक हाथ की तीन उंगलियां उड़ गई हैं। घटना जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र की रिसियप्पा गांव के जंगल में हुई। जगदीश अपने मवेशियों को लेकर जंगल में चराने गए थे।