मेदिनीनगर (डालटनगंज): शिवाजी मैदान में 'जिला स्तरीय किसान मेला-सह-फसल प्रदर्शनी' का आयोजन, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने किया उद्घाटन
कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में डालटनगंज के शिवाजी मैदान में किसान मेला-सह-फसल प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार दोपहर 2 बजे से किया गया। उद्घाटन राज्य संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उद्घाटन के बाद मंत्री एवं अन्य अतिथियों और पदाधिकारियों ने मेला में लगाई गई फसल प्रदर्शनी का अवलोकन किया।