मेदिनीनगर (डालटनगंज): सूदना में फाइनेंस बैंक के दो कर्मचारियों ने ₹11 लाख 70,890 के फर्जी लोन निकाले, कंपनी ने दर्ज कराई FIR
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के सूदना में संचालित यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक के दो कर्मचारियों ने फर्जी तरीके से दो दर्जन महिलाओं के नाम पर 1170890 रुपए के लोन निकाल लिये हैं। इसे लेकर बैंक के आर एम यूपी के चित्रकूट के रहने वाले दिलीप कुमार ने शहर थाना में गढ़वा के रंका के रहने वाले अभिमन्यु कुमार और नगर ऊंटरी के रहने वाले राकेश सोनी के खिलाफ एफआईआर कराई है।