अमरिया: अमरिया क्षेत्र में पुराने झगड़े के कारण बढ़ा तनाव, तीन लोग किए गए गिरफ्तार
अमरिया क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है अमरिया थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई । लेकिन हालात बिगड़ने से पहले ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों अजय, संजू और दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है।