धमदाहा: एसडीओ के औचक निरीक्षण में कस्तूरबा विद्यालय टाइप-4 की अव्यवस्था उजागर, संचालक व वार्डन से मांगा गया स्पष्टीकरण
धमदाहा :- प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाइप-4 का गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आशुतोष मिश्रा ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति को असंतोषजनक पाया।