बड़हिया: बड़हिया में पीड़ित परिवार से मिले जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर,अशोक धाम भगदड़ में हुई थी मौत
सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर अशोक धाम में हुई भगदड़ में जिन 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हुई उसमें बड़हिया नगर परिषद वार्ड संख्या 12 निवासी निरंजन कुमार की पत्नी 44 वर्षीय मनमाला देवी शामिल हैं. घटना के 24 घंटे बाद मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बड़हिया पहुंचे और पीड़ित परिवार से पहुंचकर मिलकर उन्हें सांत्वना दिया.