इटाढ़ी: जमुआंव गांव में खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक व्यक्ति घायल, पीड़ित ने दिया आवेदन
Itarhi, Buxar | May 23, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव में खेत जोतने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में एक पक्ष के सुरेश साह घायल हो गए। मामले को लेकर उन्होंने इटाढ़ी थाना में आवेदन देकर 6 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। दिए गए आवेदन में सुरेश साह ने बताया कि वह अपने खेत की जुताई कराने गए थे।