प्रतापगढ़: देल्हूपुर पुलिस ने बकुलाही नदी के पास से ₹1.06 करोड़ की हेरोइन के साथ बाराबंकी के तस्कर को किया गिरफ्तार
देल्हूपुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने बकुलाही नदी पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक अंतरजनपदीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। सीओ ने मंगलवार शाम 6 बजे बताया की पकड़ा गया अभियुक्त रिजवानूल रहमान उर्फ नज्जन बाराबंकी का रहने वाला है। उसके कब्जे से 503.6 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब