आंवला: आंवला में दीपावली पर घर और बाजार रोशनी से जगमगाए, लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की पूजा की और बच्चों ने जलाए पटाखे
आंवला नगर और आसपास के गांवों में रविवार देररात करीब आठ बजे दीपावली मनाई गई। घरों और बाजारों में दीपों और रंग-बिरंगी झालरों से रोशनी की गई। लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। त्योहार की तैयारियां सुबह से शुरू हो गई थीं। लोगों ने घरों और दुकानों की सफाई कर उन्हें सजाया।