ग्वालियर गिर्द: ई-रिक्शा चालक ने पुलिस आरक्षक को मारी टक्कर, पैर की हड्डी टूटी
लक्ष्मीगंज इलाके में रविवार सुबह तेज रफ्तार और ओवरलोड ई-रिक्शा ने एक पुलिस आरक्षक को टक्कर मार दी।जिससे आरक्षक का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।गोल पहाड़िया पॉइंट पर ड्यूटी के लिए जा रहे आरक्षक अशोक कुमार राठौर की बाइक को ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी।उनका पैर वाहन के बीच बुरी तरह फंस गया और फ्रैक्चर हो गया। हादसे में सिर, कंधे और कलाई पर भी गंभीर चोटें आई है।