पटना ग्रामीण: खाजेकलां थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी हत्याकांड सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी
पटना के खाजेकलां थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि तीन की संख्या में मौके पर पहुंचे अपराधी पहले कारोबारी से कुछ देर बात करते है, फिर बीच सड़क पर गोली मारकर फरार हो जाते हैं। वारदात के 24 घंटे बाद भी किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।