पटना ग्रामीण: सगुना मोड़ के पास महिला के साथ ठगी करने वाले ऑटो लिफ्टर गैंग के दो सदस्यों को लोगों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले
सगुना मोड़ के पुलिस चौकी के पास ऑटो लिफ्टर गैंग के दो सदस्यों ने ऑटो में ही सोने के बिस्कुट का लालच देकर एक महिला से उसके जेवरात की ठगी कर ली। लेकिन तुरंत ही जब उस महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है तो उसने शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों बदमाशों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।