पटना ग्रामीण: दीघा थाना इलाके में युवक ने दो युवतियों पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती
दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक ब्रह्मस्थान गली में एक युवक ने दो युवतियों से चाकू से हमला कर दिया है। घायल दोनों युवतियों को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच भेज दिया गया है। पूरे मामले पर मीडिया से बातचीत करते हुए दीघा थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।