पटना ग्रामीण: बांकीपुर में बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा, बड़े नालों के काम को लेकर की जा रही है समीक्षा
बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने बारिश के मौसम में जल जमाव को लेकर अपना बयान दिया है।मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पानी के निकासी के लिए बड़े नालों के काम को लेकर समीक्षा की जा रही है और जो भी बड़े नालों को लेकर काम चल रहा है उसमें मानसून के समय 3 महीने का ब्रेक लगेगा।मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि बड़े नालों के उड़ाही का काम तेजी से चल रहा है।