Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

शाहजहांपुर: धान न तौलने पर किसान ने खाया जहर, सेंटर इंचार्ज फरार, बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

शाहजहाँपु थाना निगोही क्षेत्र के बिछौली धान क्रय केंद्र पर किसान प्रवेश सिंह द्वारा जहर खाने की घटना ने गुरुवार को हड़कंप मचा दिया। धान न तौले जाने से आहत किसान की सेंटर कर्मचारियों से बहस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिजनों के अनुसार प्रवेश कई बार धान लेकर केंद्र गया, लेकिन हर बार उसकी ट्राली लौटा दी गई। गुरुवार को भी बिचौलिया..

MORE NEWS

Shahjahanpur थाना कांट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जरावन में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की बाइट।
आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar

Shahjahanpur थाना कांट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जरावन में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की बाइट। आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 13, 2026

सीडीओ ने संस्थाओं का किया निरीक्षण, बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश

शाहजहांपुर। मुख्य विकास अधिकारी श्री उत्कर्ष द्विवेदी ने गुरुवार को महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने राजकीय बाल गृह (बालक), राजकीय बाल गृह (शिशु), सखी वन स्टॉप सेंटर नवादा इंदेपुर तथा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) पिपरौल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने संस्थाओं में रह रहे बच्चों, किशोरों एवं सखी वन स्टॉप सेंटर में निवासरत संवासियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने आवासीय व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, अभिलेखों के रखरखाव और संचालित योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्थाओं में रहने वाले बच्चों, किशोरों और संवासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्विनी कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश सहित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Shahjahanpur Cdo

सीडीओ ने संस्थाओं का किया निरीक्षण, बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश शाहजहांपुर। मुख्य विकास अधिकारी श्री उत्कर्ष द्विवेदी ने गुरुवार को महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने राजकीय बाल गृह (बालक), राजकीय बाल गृह (शिशु), सखी वन स्टॉप सेंटर नवादा इंदेपुर तथा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) पिपरौल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने संस्थाओं में रह रहे बच्चों, किशोरों एवं सखी वन स्टॉप सेंटर में निवासरत संवासियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने आवासीय व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, अभिलेखों के रखरखाव और संचालित योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्थाओं में रहने वाले बच्चों, किशोरों और संवासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्विनी कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश सहित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। Shahjahanpur Cdo

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 13, 2026

👉#शिक्षा की राह आसान करेगा डॉ. भीमराव अंबेडकर निशुल्क पुस्तकालय

भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह व पार्षद अन्नू ने फीता काटकर किया उद्घाटन

शाहजहांपुर। विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन का माहौल और शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में पहल ग्रुप ने सराहनीय कदम उठाया है। पहल ग्रुप के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर निशुल्क पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह और लोधीपुर के पार्षद रूपेश कुमार वर्मा उर्फ अन्नू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया।कार्यक्रम के आयोजक पहल ग्रुप के डायरेक्टर अभिषेक डेनिएल रहे। उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान पुस्तकालय की उपयोगिता और विद्यार्थियों के लिए इसके महत्व पर चर्चा की गई। भोर फाउंडेशन के अध्यक्ष स्वाति सिंह ने कहा कि बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का सपना था कि समाज के हर वर्ग को शिक्षा का समान अवसर मिले। पहल ग्रुप द्वारा शुरू किया गया निशुल्क पुस्तकालय इसी विचार को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण और संसाधन उपलब्ध होंगे। उन्होंने पहल ग्रुप के प्रयास की सराहना की।

Abhishek Daniel स्वाति सिंह

👉#शिक्षा की राह आसान करेगा डॉ. भीमराव अंबेडकर निशुल्क पुस्तकालय भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह व पार्षद अन्नू ने फीता काटकर किया उद्घाटन शाहजहांपुर। विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन का माहौल और शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में पहल ग्रुप ने सराहनीय कदम उठाया है। पहल ग्रुप के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर निशुल्क पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह और लोधीपुर के पार्षद रूपेश कुमार वर्मा उर्फ अन्नू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया।कार्यक्रम के आयोजक पहल ग्रुप के डायरेक्टर अभिषेक डेनिएल रहे। उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान पुस्तकालय की उपयोगिता और विद्यार्थियों के लिए इसके महत्व पर चर्चा की गई। भोर फाउंडेशन के अध्यक्ष स्वाति सिंह ने कहा कि बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का सपना था कि समाज के हर वर्ग को शिक्षा का समान अवसर मिले। पहल ग्रुप द्वारा शुरू किया गया निशुल्क पुस्तकालय इसी विचार को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण और संसाधन उपलब्ध होंगे। उन्होंने पहल ग्रुप के प्रयास की सराहना की। Abhishek Daniel स्वाति सिंह

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 13, 2026

निपुण भारत मिशन की समीक्षा में डीएम की अध्यक्षता में संपन्न

8 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों का विषयवार टेस्ट

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन एवं बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता, बच्चों के लर्निंग गैप, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, आधार मशीनों, मध्याह्न भोजन एवं विद्यालयों में स्वच्छता सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 18 अगस्त को आयोजित होने वाली मासिक शिक्षक संकुल बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। बैठक में शिक्षकों द्वारा बच्चों में लर्निंग गैप को समाप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रस्तुतीकरण किया जाए। उन्होंने जनपद में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों का विषयवार निपुण मॉक टेस्ट आयोजित करने के लिए 8 सितंबर की तिथि निर्धारित की।कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विकासखंड मदनापुर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि उपलब्ध करा दी गई है।जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकित कक्षा 10 की छात्राओं के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवंबर माह के बाद छात्राओं को मॉक टेस्ट के माध्यम से बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार कराया जाए। अपूर्ण भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर अधूरे भवनों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाए। साथ ही पूर्ण हो चुके भवनों को यथाशीघ्र संबंधित विभाग को हैंडओवर कराने के निर्देश दिए।बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित आधार मशीनों की समीक्षा के दौरान 31 मशीनों में से केवल 18 मशीनों के कार्यरत होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि अगली समीक्षा बैठक से पूर्व सभी 31 आधार मशीनों को संचालित कराया जाए। इसके साथ ही जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में तैयार मध्याह्न भोजन का सैंपल विद्यालय की छुट्टी तक सुरक्षित रखा जाए। भोजन की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए तथा संबंधित अधिकारी नियमित रूप से इसकी जांच करें। उन्होंने 18 अगस्त को होने वाली शिक्षक संकुल बैठक में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं विद्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी चर्चा कराने के निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया कि जनपद में कतिपय बैंक प्रबंधकों द्वारा ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के हस्ताक्षरयुक्त चेक वापस किए जा रहे हैं। साथ ही गैस एजेंसियों द्वारा सिलेंडर की बुकिंग के साथ पाइप एवं रेगुलेटर लेने के लिए उपभोक्ताओं को बाध्य किए जाने की शिकायत भी सामने आई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इन दोनों मामलों को अगले दिन सुबह जनपद स्तरीय अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी के समक्ष रखा जाए तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा जनपद के सभी विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्राचार्य डायट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डन, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक तथा एआरपी एवं एसआरजी उपस्थित रहे।

निपुण भारत मिशन की समीक्षा में डीएम की अध्यक्षता में संपन्न 8 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों का विषयवार टेस्ट शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन एवं बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता, बच्चों के लर्निंग गैप, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, आधार मशीनों, मध्याह्न भोजन एवं विद्यालयों में स्वच्छता सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 18 अगस्त को आयोजित होने वाली मासिक शिक्षक संकुल बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। बैठक में शिक्षकों द्वारा बच्चों में लर्निंग गैप को समाप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रस्तुतीकरण किया जाए। उन्होंने जनपद में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों का विषयवार निपुण मॉक टेस्ट आयोजित करने के लिए 8 सितंबर की तिथि निर्धारित की।कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विकासखंड मदनापुर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि उपलब्ध करा दी गई है।जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकित कक्षा 10 की छात्राओं के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवंबर माह के बाद छात्राओं को मॉक टेस्ट के माध्यम से बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार कराया जाए। अपूर्ण भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर अधूरे भवनों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाए। साथ ही पूर्ण हो चुके भवनों को यथाशीघ्र संबंधित विभाग को हैंडओवर कराने के निर्देश दिए।बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित आधार मशीनों की समीक्षा के दौरान 31 मशीनों में से केवल 18 मशीनों के कार्यरत होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि अगली समीक्षा बैठक से पूर्व सभी 31 आधार मशीनों को संचालित कराया जाए। इसके साथ ही जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में तैयार मध्याह्न भोजन का सैंपल विद्यालय की छुट्टी तक सुरक्षित रखा जाए। भोजन की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए तथा संबंधित अधिकारी नियमित रूप से इसकी जांच करें। उन्होंने 18 अगस्त को होने वाली शिक्षक संकुल बैठक में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं विद्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी चर्चा कराने के निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया कि जनपद में कतिपय बैंक प्रबंधकों द्वारा ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के हस्ताक्षरयुक्त चेक वापस किए जा रहे हैं। साथ ही गैस एजेंसियों द्वारा सिलेंडर की बुकिंग के साथ पाइप एवं रेगुलेटर लेने के लिए उपभोक्ताओं को बाध्य किए जाने की शिकायत भी सामने आई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इन दोनों मामलों को अगले दिन सुबह जनपद स्तरीय अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी के समक्ष रखा जाए तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा जनपद के सभी विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्राचार्य डायट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डन, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक तथा एआरपी एवं एसआरजी उपस्थित रहे।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 13, 2026

#dmshahjahanpur #cdoshahjahanpur #facebookvideo #lucknow #bareilly #शाहजहाँपुर America

#dmshahjahanpur #cdoshahjahanpur #facebookvideo #lucknow #bareilly #शाहजहाँपुर America

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 13, 2026

शाहजहांपुर: धान न तौलने पर किसान ने खाया जहर, सेंटर इंचार्ज फरार, बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - Shahjahanpur News